ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन से मांगी शराब नहीं दी तो रास्ता रोककर बदमाशों ने की मारपीट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दुकान बंद होने के बाद शराब नहीं देने पर बदमाशों ने एक राय होकर मारपीट कर दी। सात से आठ युवकों ने शराब दुकान के सेल्समैन से मारपीट की गई। माना थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, रायपुर के माना थाने में पुरुषोत्तम चंदेल बनारसी शराब दुकान के सेल्समैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि रविवार की रात 10 बजे शराब दुकान बंद कर दिए थे। बिक्री रकम जमा करने के लिए थाना माना कैंप निकल रहे थे कि एक अज्ञात लड़का दुकान में आकर शराब मांगने लगा। दुकान बंद हो गई थी। शराब देने से मना किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह यह बोलकर चला गया कि रूक अभी दोस्तों को बुलाता हूं। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

प्रार्थी शराब दुकान कि बिक्री रकम लेकर बाइक में दिलीप ठाकुर और नरेन्द्र कुमार दोनों नकदी रकम करीब 11 लाख 23 हजार का सील बंद पेटी लेकर निकले उसके पीछे दो और निकले। इस बीच बनरसी तालाब के पास अचानक 7-8 अज्ञात लड़कों ने आकर रास्ता रोक लिया। गाली देने लगे कहा कि शराब नहीं देते हो कहकर डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दिलीप ठाकुर, नरेंद्र कुमार, लुमेश भटट, दीपक ठाकुर को हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किए। सिर सहित अन्य जगहाें पर चोट आई है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि इसी महीने भाटागांव स्थित एक शराब दुकान में ब्रांडेड शराब नहीं मिलने की वजह से मारपीट का मामला सामने आया था। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाने में आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button