ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी इसी माह घोषित करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची

भोपाल। बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी कर ली है। इस माह के अंत तक प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी की है। सबसे पहले उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे, जहां पिछले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार अच्छी स्थिति में थे।

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ जिलों की सीटों के लिए हो सकते हैं प्रत्‍याशी घोषित

खासकर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ जिलों की विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा भी अगस्त या सितंबर में कराने की तैयारी है। भोपाल या ओरछा में यह सभा होगी, जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि बसपा ने सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रत्याशी उतारने में बढ़त बना ली है।

एक दौर की चर्चा पिछले माह लखनऊ में हो चुकी

सपा के प्रत्याशियों के नामों पर एक दौर की चर्चा पिछले माह लखनऊ में हो चुकी है। बैठक में अखिलेश यादव के अलावा मध्य प्रदेश सपाध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव और अन्य नेता शामिल हुए थे।

लगभग 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्‍दी

पार्टी सूत्रों ने बताया कि लगभग 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा इस माह अंत तक करने की तैयारी है। प्रत्याशी चयन में विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा का दिन व जगह निर्धारित हो जाएगी।

2003 में चुने गए थे सबसे अधिक छह विधायक

सपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2003 के मप्र विधानसभा चुनाव में था। तब पार्टी के छह विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचे थे। बाद में एक और विधायक ने सपा की सदस्यता ली और एक उप चुनाव जीतकर आए। इस तरह आठ सदस्य हो गए थे। 1998 के चुनाव में चार विधायक चुने गए थे। मौजूदा विधानसभा में सिर्फ राजेश शुक्ला सपा से जीत कर आए थे जिन्होंने बाद में भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

Related Articles

Back to top button