ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एक गिरफ्तार और दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, अवैध असलहे और उपकरण बरामद

कन्नौज: कन्नौज पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है और असलहा बनाने के उपकरण, अवैध असलहे और खोखा कारतूस भी बरामद किए। हालांकि असलहा बनाने वाला एक व्यक्ति पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे के नेतृत्व में एसआई ब्रजमोहन पाल, एसआई इमरान खान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर काली नदी किनारे रामस्वरूपपुरवा गांव में छापेमारी की। यहां पुलिस ने अवैध असलहों के साथ चिंतामणि गांव निवासी पराग पुत्र मिश्रीलाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।ये सामग्री हुई बरामदपुलिस टीम ने मौके से 315 बोर के चार देशी तमंचे, 2 देशी राइफल, 5 खोखा कारतूस, 1 हथौडा, 2 सम्सी, 5 सुन्नी, 4 छेनी, 11 स्प्रिंग, 6 रेती, 4 बरमा, 5 पेंचकस, 17 कीलें, 3 आरी, 12 लोहे की पत्तियां, 3 स्ट्रिगर, 3 लोहे की नाल, 25 रिपिट, एक लकड़ी का फ्रेम समेत असलहा बनाने के कई उपकरण भी बरामद किए।एक व्यक्ति भागने में सफल रहाकोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि भागने वाले व्यक्ति का नाम उम्मन है, जोकि फर्रूखाबाद जिले का निवासी बताया गया है। उसके बारे में पुलिस टीम अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगीएक सप्ताह में दूसरी बार पकड़ी गई शस्त्र फैक्ट्रीकोतवाली पुलिस ने गंगा की कटरी में एक सप्ताह के अंदर दो जगहों पर छापेमारी कर अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इससे पहले 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र की गंगागंज चौकी पुलिस ने मेहंदीघाट के नजदीक ही गंगा की कटरी में असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी।

Related Articles

Back to top button