ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में शानदार उछाल पिछले साल के मुकाबले 15.73 की वृद्धि

भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 अगस्त तक के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े जारी किये हैं। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार टैक्स कलेक्शन में 15.73% का उछाल दर्ज किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने एक बयान में कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का 10 अगस्त 2023 तक का अस्थायी आंकड़ा बताता है कि टैक्स कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने कहा कि रिफंड जारी करने के बाद शुद्ध डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा।

बेहतर रहा टैक्स कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में 10 अगस्त तक सकल प्रत्यक्ष कर (gross direct tax collection) के रूप में 6.53 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, जो सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का नेट हिस्सा 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के नेट कलेक्शन की तुलनाा में 17.33 प्रतिशत अधिक और कुल बजट अनुमान का 32.03 प्रतिशत है।

रिकॉर्ड रिफंड

CBDT ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक 69,000 करोड़ रुपये का ‘रिफंड’ जारी किया गया है। यह पिछले साल इसी अवधि में लौटाई गई राशि के मुकाबले 3.73 प्रतिशत अधिक है। आम तौर पर, आईटीआर को दाखिल करने और वेरिफाई करने के बाद रिफंड पहुंचने में 20-45 दिन लगते हैं। लेकिन टैक्स डिपार्टमेंट ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके इस प्रोसेस को आसान और तेज कर दिया है। अब रिफंड मिलने का एवरेज टाइम घटकर केवल 16 दिनों का रह गया है।

Related Articles

Back to top button