ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बादल फटने से मची तबाही, अपनों को तलाशता रहा कुत्ता…न कुछ खा रहा न पी, लोग भी रो

पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बादल फटने से मची तबाही के बीच एक बड़ा ही भावुक दृश्य देखने को मिला, जिससे लोगों की भी आंखें नम हो गईं। जिला सिरमौर के सिरमौरी ताल में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि 10 मिनट में विनोद के परिवार का सब कुछ खत्म कर दिया। न मां-बाप रहे, न पत्नी और न ही दो मासूम बच्चे। परिवार में सिर्फ बच विनोद और उसके एक भैंस और एक कुत्ता।

जहां विनोद अपनों के खोने के गम में डूबा हुआ है, वहीं उसका कुत्ता भी अपनों के न दिखने से बेचैन है। कुत्ता दलदल के बीच अपनों की तलाश कर रहा है। बुधवार रात घटना के बाद से ही यह कुत्ता व्याकुलता से इधर-उधर भागता रहा। गुरुवार सुबह भी चले राहत और बचाव कार्यों के बीच कुत्ता पूरे दिन घटनास्थल पर इधर से उधर घूमता नजर आया।

इस बीच कुछ लोग कुत्ते को भगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वह मौके से नहीं हटा। वह कभी पत्थर के नीचे तलाशने की कोशिश करता रहा तो कभी घर की टूटी हुई छत के नीचे मलबे में जाने का प्रयास करता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते ने अभी तक कुछ नहीं खाया। जब कोई खाने के लिए उसके मुंह के आगे कुछ रख रहा है तो वह वहां से उठकर चला जा रहा है। कुत्ता भी अपनों की तलाश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button