ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बेटी को मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर वसूले 15 लाख

बिलासपुर। मेडिकल कालेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर बीएसएनएल अधिकारी से 15 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अधिकारी ने अपनी बेटी के प्रवेश के लिए रुपये दिए थे। दो साल तक एडमिशन नहीं होने पर उन्होंने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में रहने वाले निहार रंजन मल्लिक बीएसएनएल में अधिकारी हैं। उनकी बेटी 2021 में मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें मेडिकल कालेज में सरकारी कोटे से सीट दिलाने का विज्ञापन था। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राजेश दास बताया। उसने बताया कि सेंट्रल पुल के कोटे से उनकी बेटी का एडमिशन सरकारी मेडिकल कालेज में हो जाएगा। इसके लिए 35 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई।

साथ ही उनका एक कार्यालय रायपुर में होना बताया। इस पर अधिकारी अपनी बेटी के मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए रुपये देने राजी हो गए। कुछ ही दिन बाद एक महिला समेत पांच लोग उनसे रुपये लेने के लिए बिलासपुर आए। यहां एक होटल में अधिकारी ने 50 हजार रुपये नकद दे दिए। बाद में राजेश और उसके साथियों ने अलग-अलग बहानों से 15 लाख रुपये और ले लिए।

इसके बाद भी अधिकारी की बेटी का एडमिशन मेडिकल कालेज में नहीं हो पाया। इस पर अधिकारी ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर जालसाजों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button