ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

जिला परिषद का वार्ड 2 आरक्षित, सरपंच के लिए भी आरक्षण

रोहतक: पंचायती चुनाव में आरक्षण को लेकर ड्रा निकालते हुएहरियाणा के रोहतक में पंचायती चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग ए श्रेणी के आरक्षण को लेकर बुधवार को ड्रा निकाला गया। ड्रॉ के अनुसार जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर 2 को पिछड़ा वर्ग ए श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित किया गया। वहीं सरपंच, पंच व पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी पिछड़ा वर्ग का ड्रा निकाला।बुधवार को DC यशपाल तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक की उपस्थिति में लघु सचिवालय के सभागार में पिछड़ा वर्ग ए श्रेणी के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया। नियम के अनुसार पिछड़ा वर्ग ए की ज्यादा जनसंख्या वाले 3 वार्डों वार्ड संख्या 2, 5 व 7 में से ड्रॉ निकाला गया। इन वार्डों की पर्चियां बनाकर पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बा में डालकर मिलाई गई। इसके बाद बैठक में मौजूद आमजन द्वारा डिब्बा खोलकर एक पर्ची उठाई गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक ने यह पर्ची खोलकर वार्ड 2 को पिछड़ा वर्ग ए की महिला के लिए आरक्षित करने की घोषणा की।आरक्षण को लेकर ड्रा निकाले हुएमुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि जिला परिषद के 13 वार्डों का आरक्षण पूर्ण हो गया है। इससे पहले जून माह में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 3 व 14 महिला के अलावा अन्य तथा वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 1, 4, 6, 8, 10 व 13 को महिला के अलावा अन्य के लिए तथा वार्ड संख्या 5, 7, 9 और 12 को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।सांपला खंड में हसनगढ़ व चुलियाना दूहन को रिजर्वेशनखंड सांपला की बात करें तो सरपंच पद के लिए 6 ग्राम पंचायतों में से 2 को पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित करना था। जहां पिछड़ा वर्ग ए की जनसंख्या अधिक थी, उन 6 ग्राम पंचायतों को चुना गया था। जिसके लिए ड्रा निकाला गया। ड्रा के दौरान हसनगढ़ व चुलियाना दूहन दोनों महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित की गई हैं। इधर, सांपला खंड की 21 पंचायतों में पंच पद के लिए 283 वार्डों में से प्रत्येक पंचायत में एक-एक वार्ड को पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित किया गया है।महम खंड की मोखरा रोज व सैमन पिछड़ा वर्ग ए की महिला के लिए आरक्षितमहम खंड की बात करें तो सरपंच पद पर पिछड़ा वर्ग एक का आरक्षण देने के लिए 9 पंचायतों को ड्रा के लिए चुना था। जिसके बाद तीन ग्राम पंचायतों पर पिछड़ा वर्ग एक को आरक्षण दिया गया है। ड्रा के अनुसार गांव मोखरा रोज व सैमन में पिछड़ा वर्ग ए की महिला सरपंच के लिए आरक्षित हुआ है वहीं गांव फरमाणा बादशाहपुर पिछड़ा वर्ग ए की महिला के अलावा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं पंचायत समिति की बात करें तो महम के वार्ड 30 को पिछड़ा वर्ग ए की महिला के लिए आरक्षित किया है।

Related Articles

Back to top button