ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पूर्व दस्यु सम्राट रहे मलखान सिंह हुऐ कांग्रेस में शामिल।

चंबल के बीहड़ में बागी रहे मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल मप्र विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में बागी रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। आज बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मलखान सिंह को सदस्यता दिलाई। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का दावा मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा वे अब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे और जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे। वही PCC चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मलखान सिंह जो कह रहे हैं, वो बात पूरा प्रदेश कह रहा है। जानिए कौन है मलखान सिंह चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में बागी रहे। मलखान सिंह ने अपने गिरोह के साथियों के साथ वर्ष 1982 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। मलखान कभी बीहड़ के दस्यु किंग कहलाते थे लेकिन अब खुद को डाकू कहलाना गलत बतलाते हैं। वे अन्याय के खिलाफ बागी थे। गांव के रामजानकी मंदिर की 100 बीघा जमीन को मंदिर में मिलाने के लिए उन्होंने हथियार उठाए थे। उस दौरान वे पंच भी थे। उनकी पत्नी ललिता राजपूत फिलहाल गुना की सुगनयाई ग्राम पंचायत की सरपंच हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button