ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

शुक्र का उदय चमका देगा इन 3 राशि वालों की किस्मत खूब मिलेगा पैसा

शुक्र को धन, वैभव, सुख और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के गोचर और उदय, अस्त होने से उसका प्रभाव सभी राशि का जातकों पर पड़ता है। वहीं, शुक्र 19 अगस्त को उदय होंगे। शुक्र का उदय होना काफी लाभकारी माना जा रहा है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के होते हैं, तो उस व्यक्ति को किसी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सुख-संपन्नता मिलती है। शुक्र अभी अस्त अवस्था में हैं। 19 अगस्त को शुक्र सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर उदय होंगे। शुक्र के उदय होने से 3 राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि

शुक्र के अस्त होने से मिथुन राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अब जल्द ही इन लोगों का अच्छा समय शुरू होने वाला है। 19 अगस्त से इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का उदय होना काफी लाभकारी साबित होने वाला है। धन अर्जित करने में आसानी होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से कोई लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना लाभप्रद होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन मुताबिक काम होंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button