ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

115 महीने में पैसा होगा डबल पोस्ट ऑफिस की बेहतरीन स्कीम

डाक घर कई स्मॉल सेविंग स्कीम चलाता है। इनमें कई योजनाएं काफी पॉपुलर हैं। ऐसी ही एक स्कीम किसान विकास पत्र है। अगर आप निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो इसे चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम अब काफी फायदेमंद हो गई है। इसमें निवेश की गई राशि 115 महीने में दोगुनी हो जाती है। सरकार निवेश पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज ऑफर कर रही है।

ब्याज की गणना कैसे होती है?

किसान विकास पत्र में निवेश किया पैसा 115 महीने में डबल हो जाएगा। जनवरी 2023 में केंद्र सरकार ने मैच्योरिटी की अवधि 123 महीने से घटाकर 120 महीने कर दी थी। अब ओर घटाकर 115 महीने कर दिया है। इस स्कीम में ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग आधार पर होता है।

ब्याज कितना मिल रहा है?

किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में एक हजार रुपये निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसके बाद 100 रुपए के मल्टीपल में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है। आप संयुक्त खाता खोलकर भी निवेश कर सकते हैं। साथ ही नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है।

खाता कैसे खुलता है?

किसान विकास पत्र योजना में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का खाता खुल सकता है। हालांकि उनकी तरफ से अभिभावक अकाउंट खुलवा सकते हैं। जैसे ही बच्चे की उम्र 10 साल की हो जाती है। अकाउंट उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस योजना के लिए खाता खुलवाना आसान है। इसके लिए डाक घर में जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा। फिर निवेश की राशि नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। बता दें किसान विकास पत्र स्मॉल सेविंग स्कीम है। सरकार हर तीन महीने पर ब्याज दर की समीक्षा कर बदलाव करती है।

Related Articles

Back to top button