ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

घर में इस दिशा में लगाएं हल्दी का पौधा बरकत के साथ बृहस्पति ग्रह होगा मजबूत

हल्दी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। हल्दी ना सिर्फ भोजन का रंग बदलती है बल्कि इसे खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्या आप जानते हैं कि घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। हल्दी पूजा सामग्री की आवश्यक वस्तु है। आइए जानें घर में हल्दी का पौधा लगाने के क्या फायदे हैं।

घर में हल्दी का पौधा लगाने से बढ़ेगी समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा घर के अंदर लगाना फायदेमंद होता है। घर में हल्दी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के रिश्ते मजबूत होते हैं। हालांकि हल्दी के पौधे से शुभ लाभ पाने के लिए इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है।

हल्दी का पौधा लगाने की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा दक्षिण और पूर्व केंद्र में लगाना चाहिए। अगर इस दिशा में हल्दी का पौधा लगाया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं तो हल्दी का पौधा पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाएं।

हल्दी से बृहस्पति ग्रह भी होगा मजबूत

हल्दी का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। हल्दी से बृहस्पति ग्रह भी मजबूत होता है। साथ ही पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा हलकुंड का एक टुकड़ा घर की तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button