ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शराब पीने के बाद विवाद ग्रामीण ने धनुष लाकर दोस्त के सीने में मार दिया तीर

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सक्तीबहरा में शराब पीने के बाद हुए विवाद में ग्रामीण ने दोस्त के सीने में धनुष के बाण से हमला कर दिया। हमले में घायल ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जांच में लिया है। इस बीच आरोपित अपने घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सक्तीबहरा में रहने वाले प्रदीप एक्का रोजी मजदूरी करते हैं। रविवार को बेलगहना में साप्ताहिक बाजार गए थे। उनके साथ गांव के बैसाखु तिर्की, पप्पू रोहणी, सेमलाल घसिया, राम विश्वकर्मा भी गए थे। बाजार में खरीदारी के बाद वे गांव लौट रहे थे। सक्तीबहरा के बाबापारा में बैठकर उन्होंने शराब पी। इसी दौरान बैसाखु तिर्की का प्रदीप से विवाद हो गया।

इसी दौरान बैसाखु अपने घर जाकर तीर-कमान ले आया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कमान पर तीर चढ़ाकर प्रदीप के सीने में मार दिया। इससे तीन प्रदीप के सीने में चुभ गया। हमले में लहूलुहान प्रदीप ने किसी तरह तीर को निकाला। इसके बाद वह अपने घर चला गया। सुबह उसने बेलगहना चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत की। उसकी शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हमले के बाद आरोपित अपने घर से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button