ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड राजनेता के समर्थक को बचाने लगी पुलिस बताओ कैसे होंगे शहर के हालात..।

भिंड विधायक के समर्थक द्वारा कार का गेट खोलने से घायल हुआ पत्रकार जब आवेदन देने पहुँचा शहर कोतवाली थाने तो नहीं लिया गया शिकायती आवेदन, मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के सामने का है जब पत्रकार सुनील कांकर एक खबर को कवरेज करने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे तो वहाँ बीच रोड पर खड़ी कार क्रमांक - mp30c4653 में बैठे एक व्यक्ति द्वारा अचानक कार का गेट खोल दिया जिससे पत्रकार की बाइक-mp30mr1439 टकरा गई जिससे बाइक की हेडलाइट टूट गई और पत्रकार को चोट आ गई और खून बहने लगा। जब पत्रकार ने कार में बैठे व्यक्ति से कहा कि देखकर नहीं खोल सकते थे तो इस पर उल्टा उक्त व्यक्ति दबँगई दिखाते हुए पत्रकार को धमकाने लगा जब इस संबंध में पत्रकार सिटी कोतवाली शिकायती आवेदन लेकर पहुँचा तो थाना प्रभारी ने उक्त व्यक्ति के लिए सदर विधायक संजीव सिंह द्वारा सिफारिश का फोन आने की बात बोली तथा पत्रकार का आवेदन लेने से मना कर दिया या यूं कहें टरका दिया,जब पत्रकार द्वारा सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह से उनके मोबाईल पर चर्चा कर बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा लापरवाही से कार का गेट खोलने से मुझे चोट आई है और आप गलत व्यक्ति का सपोर्ट कर रहे हैं तो विधायक ने कहा कि मुझे ये जानकारी नहीं थी कि किसी पत्रकार को चोट आई है मै अभी कहीं व्यस्त हूँ फ्री होकर प्रभारी को बोल दूँगा। थाना प्रभारी द्वारा आवेदन तो ले लिया गया लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है जब एक पत्रकार के साथ पुलिस का ऐसा रवैया है तो आम आदमी को थानों में कैसा न्याय मिलता होगा इस बात का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं? जहाँ दबँगों के साथ पुलिस और राजनेता हों वहाँ के हालात कैसे होंगे ये सब जानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button