ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ऐसा गार्डन जहां नहीं होगा कोई पुरुष सिर्फ महिलाओं को मिलेगा प्रवेश

बिलासपुर। शहर में छोटे-बड़े 100 से अधिक उद्यान हैं। लेकिन अब शहर में एक गार्डन ऐसा होगा जहां सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यहां किसी भी पुरूष को प्रवेश नहीं मिलेगा। राजकिशोर नगर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत महिला आरक्षित उद्यान का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। पांच एकड़ के इस उद्यान में महिलाओं के ओपन जिम, वाकिंग जोन, महिलाओं के मनोरंजक खेल के साथ अन्य प्रकार की सुविधा मिलेगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के द्वारा महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष गार्डन का निर्माण करवाया जाएगा। यहां केवल महिलाओं और बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके पीछे यह वजह है कि शहर के कंपनी गार्डन सहित सभी उद्यानों में रोजाना महिलाओं के साथ ही पुरुष भी बड़ी संख्या में घूमने, कसरत और वाक करने आते हैं। पुरुषों के सामने कसरत करने में महिलाएं असहज महसूस करती हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा महिला के लिए आरक्षित पार्क बनाने का फैसला लिया गया है। जिसमे महिलाएं बिना किसी परेशानी के स्वछंद कसरत, योगा के साथ अपना मनोरंजन करते हुए क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकेंगे।

ऐसा होगा उद्यान

अरपापार राजकिशोर नगर में पांच एकड़ में यह उद्यान में वे सभी प्रकार की सुविधा होगी, जिसमे महिला पूरी तरह से स्वछंद होकर हरेभरे वातावरण में बिना किसी रोक-टोक के भ्रमण करेगी। यहां हरे भरे पेड़-पौधे, बच्चों के लिए झूला, महिलाओं के कसरत के लिए अलग से स्थान, ओपन जीम सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी।

क्या कहते हैं महापौर रामशरण यादव

महिलाओं और युवतियों की मांग पर राजकिशोर नगर में उनके लिए विशेष गार्डन होगा। पांच एकड़ में फैले इस गार्डन में महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी, यहां पर जिम, योगा के साथ अन्य शारीरिक गतिविधियां बिना परेशानी किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button