ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सीएम नीतीश कुमार का बयान 73 साल का हो चुका हूं अब जानेवाला भी हूं

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोमवार को पटना में बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार म्यूजियम को अच्छे तरीके से बनाया गया है और हम कहते हैं कि अक्सर पेपर का इस्तेमाल किया जाए। क्योंकि टेक्नोलॉजी तो पृथ्वी के नाश होने के साथ खत्म हो जाएगी। हम तो खुद 73 साल के हो गए हैं। अब जाने वाले हैं। आने वाली जनरेशन के लिए इन सब चीज को बचा कर रखना है।”

बिहार म्यूजियम का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम में मौजूद सभी चीजों का मुआयना किया और कहा कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम दोनों में सुविधाओं को बढ़ाने का काम हो रहा है। नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्य सचिव और बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह को इस बारे में हिदायत दी। नीतीश कुमार ने इस दौरान अंग्रेजी की जगह हिंदी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार दुनिया की पहली जगह है, जहां अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम बना है। यहां हिंदी में भी चीजों को लिखिए।

राहुल गांधी की सदस्यता पर जताई खुशी

इस दौरान नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से हम सबको खुशी है। उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाईयां। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं, इससे केन्द्र में बैठे लोगों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button