ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रिलीज हुआ जवान का नया पोस्टर शाहरुख के लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। जवान फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि पठान की तरह ही शाहरुख एक बार फिर जवान के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इसी बीच जवान का एक नया पोस्टर फिल्म मेकर्स ने रिलीज किया है। शाहरुख ने भी इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जवान के नए पोस्टर में शाहरुख काफी अलग और बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

जवान का न्यू पोस्टर रिलीज

सामने आए शाहरुख के इस लुक को ‘जवान’ के प्रीव्यू में भी देखा गया था। इस पोस्टर में शाहरुख खान काफी शानदार लग रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, मैं अच्छा हूं या बुरा हूं, 30 दिन बाद पता चलेगा। बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही समय बचा है। जवान फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 10 जुलाई को ‘जवान’ फिल्म की प्रीव्यू वीडियो रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख खान के कई अलग-अलग लुक देखने को मिले थे। इन लुक्स की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

जल्द ही रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख के फैंस को अब ‘जवान’ फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख कब अपने फैंस को ट्रेलर रिलीज कर बड़ा तोहफा देंगे। जवान फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका पादुकोण लाल साड़ी में एक्शन करती नजर आई हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगी। बता दें कि ‘जवान’ फिल्म का एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है।

Related Articles

Back to top button