ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

ना SMS आया और ना ही नोटिफिकेशन, बिल में सामने आई धोखाधड़ी

रोहतक: आर्य नगर पुलिस थाना रोहतकहरियाणा के रोहतक में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपये की ठगी की गई। जिसका पीड़ित को भी पता नहीं चल पाया, क्योंकि ना तो उसे SMS प्राप्त हुआ और ना ही कोई नोटिफिकेशन। धोखाधड़ी का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित ने घटना से करीब आधा महीना बाद में अपने बिल भुगतान के लिए बिल निकाला।धोखाधड़ी का पता लगते ही पीड़ित न्याय के लिए दौड़ पड़ा। पहले कस्टमर केयर में फोन करके मामले की शिकायत दी। वहीं बाद में पुलिस को भी शिकायत दी गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।रोहतक के गांधी नगर निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक्सीज बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जिसमें से 7 सितंबर को 49072 रुपयों को फ्राड करके लेनदेन किया गया। अकाउंट क्रेडिट से डेबिट हो गया। लेकिन इसकी सूचना तक नहीं मिली। कोई भी SMS तक प्राप्त नहीं हुआ और नोटिफिकेशन भी नहीं मिला।धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब 25 सितंबर को बलदेव ने बिल भुगतान के लिए बिल डाउनलोड किया। जब लेनदेन का लेखा चेक किया तो कस्टमर केयर से भी संपर्क किया और इसकी शिकायत दी। अपने स्तर पर धोखाधड़ी में कार्रवाई के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को को शिकायत दी गई। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button