ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कांग्रेस सरकार की योजना से सभी लाभाविंत : राय

मस्तूरी। कांग्रेस सरकार की योजना से सभी लाभाविंत हो रहे हैं। गांव गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बातें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने पचपेड़ी विश्राम गृह में जोन प्रभारियों की बैठक में कही। उन्होंने सभी जोन प्रभारियों से जोन की सभी बूथ कमेटियों के अनुभागवार जानकारी मांगी।

जोन प्रभारियों ने अपनी अपनी जोन के बूथों की अनुभागवार जानकारी की लिस्ट ब्लाक अध्यक्ष को सौंपा। बैठक में जोन प्रभारियों व पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं से उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ के आठ अगस्त को विधानसभा मस्तूरी के आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा किया। उनके आगमन को लेकर रूपरेखा तैयार कर जगह निरीक्षण करने नगर पंचायत स्थित मंगल भवन पहुंचे वहां पूरी तैयारी को लेकर तमाम गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा व समीक्षा किया।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत के सभापति राजेश्वर भार्गव, राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक महेंद्र गंगोत्री, ब्रम्हदेव सिह,कमल डहरिया, जीएस जोहर,महिला विंग से जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,अजा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, प्रियंका महानंद,परस चंद्राकर,विनोद सिंह,अशोक राजवाल, अरविंद लहरिया, डा़ आरके वर्मा, उदय भार्गव, अखिलेश दुबे, देवेन्द्र भोला साहू,लक्ष्मी भार्गव, लखन टंडन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

युकांइयों ने हितग्राही कार्ड अभियान चलाया

पेंड्रा। भूपेश है तो भरोसा है, हितग्राही कार्ड अभियान की शुरुआत मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा के ब्लाक गौरेला, पेंड्रा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। लोगों से घरों घर जनसंपर्क कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई है।

युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुंच कर शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे और किसी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों की बात शासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अभियान की कड़ी में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में घूम कर लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पांपलेट ट बांटा जा रहा है, साथ ही हितग्राही पंजीकरण फार्म पर आफलाइन एवं आनलाइन प्रक्रिया के बारे में जनता को जानकारी दी जा रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।

अभियान की कड़ी में ग्राम पंचायत देवरी खुर्द,पीथमपुर, लालपुर में प्रचार किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव नवल लहरे, जिला महासचिव रवि राय, महेश करसाल, पेंड्रा ब्लाक के अध्यक्ष अजय पुलस्त, गौरेला ब्लाक के अध्यक्ष कौशल राठौर, शिवांश दुबे, सोमप्रकाश, फागुन तिलगम, राजू गोस्वामी, कमल राठौर, शिवा, शिवम कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button