ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

90 ट्रेकर्स ने पहाड़ जंगल और नदी का रोमांचक सफर किया तय

भोपाल। मानसून के दिनों में पहाड़, जंगल और नदी की सैर पर युवाओं की टोली शहर के अलग-अलग जगहों पर जा रही है। ऐसे में यूथ हास्टल एसोसिएशन आफ इंडिया के गोल्डन जुबली वर्ष में बीएचईएल इकाई के सदस्यों ने एक दिवसीय मानसून ट्रेकिंग का आयोजन किया। इस दौरान भोपाल से चिड़ीखो नरसिंहगढ़ में 10 किमी की ट्रेकिंग की। यह ट्रेकिंग कोटरा से सहस्त्रधारा वाटरफाल एवं काली मंदिर तक की गई। ये रोमांचकारी एवं अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य भ्रमण के ट्रेकिंग का नेतृत्व दीपेंद्र अग्रवाल, बी आर नायडू एवं सतेंद्र कुमार द्वारा किया गया। ट्रेकिंग कार्यक्रम में 90 ट्रेकर्स ने भाग लिया, जिसमें मातृशक्ति एवं युवा ट्रेकर्स ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया।

उत्साह एवं रोमांचित होकर भाग लिया

टीम लीडर सतेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ट्रेकर्स 10 किलोमीटर के ट्रेक में नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक गतिविधियों में बहुत ही उत्साह एवं रोमांचित होकर भाग लिया। पर्वत शृंखलाओं की चढ़ाई के साथ कंदराओं, गुफाओं, सहस्त्रधारा एवं जल कुंडों का खूब आनंद उठाया। ट्रेकिंग पूर्ण करने के पश्चात कोटरा माता मंदिर, मां काली से दर्शन किया।

यह रहे मौजूद

ट्रेकिंग कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से दीपेंद्र अग्रवाल सचिव, बीआर नायडू, शैलेश अग्रवाल, रमेश कुराडिया, मनोज राय, आरके आर्या, रामनंदन सिंह, अनिल कुमार, यूपी शर्मा, हरिओम, प्रशांत महतो, विरेन्द्र श्रीवास, शैलेंद्र ठाकुर, जेपी गुप्ता, भास्कर, संतोष पल, मनोज यादव, हंसराज कटारे, शमशुल, भवानी, अश्वनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button