ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एक और अहम इंटरनेशनल टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज की टीम का सामना करना है। इसी दो मैचों की टी20आई सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया, जिसमें चार बड़े खिलाड़ियों की वापसी हो गई है। बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। अगले महीने टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण होगी और चयनकर्ताओं ने उन चार खिलाड़ियों को वापस बुलाने का विकल्प चुना है, जो भारत में हाल ही में खेली गई तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वे टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, ऑलराउंडर मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वापस टीम का हिस्सा हैं।दाएं हाथ के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और स्पिनर एश्टन एगर को गोल्ड कोस्ट में 5 अक्टूबर और द गाबा में 7 अक्टूबर को होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज एरोन फिंच एक बार फिर से कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण मैच अभ्यास होगी।

Related Articles

Back to top button