ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल अधिसूचना जारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि आज शाम तक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं की गई तो 8 अगस्त को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

लोकसभा के अधिकारी बोले, पहले फैसला पढ़ेंगे

गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने में हो रही रही देरी पर लोकसभा के अधिकारियों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी को पढ़ने के बाद इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसी के साथ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी।

एमके स्टालिन ने पूछा, क्या भाजपा डर गई

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रविवार को एक ट्वीट कर पूछा था कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर जो तत्परता दिखाई गई थी, वो अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?’

वहीं भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने पलटवार करते हुए कहा कि संसद का काम नियम कायदे होता है। राहुल गांधी की उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

Related Articles

Back to top button