ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने जा एसएएफ जवान की कार को बस ने टक्कर मारी दंपती की मौत

भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 मेहगांव थाना अंतर्गत बरहद गांव के पास बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में ग्वालियर एसएएफ 14वीं वाहिनी में पदस्थ हवलदार और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। हवलदार चाचा के निधन पर उप्र के चकरनगर में अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना रविवार सुबह करीब छह बजे की है।

जानकारी के अनुसार 50 अनुरुद्धसिंह यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी चकरनगर हाल 14वीं बटालियन ग्वालियर में हवलदार के पद पर पदस्थ थे। शनिवार-रविवार की रात अनुरुद्ध सिंह के चाचा श्रीकृष्ण का चकरनगर में निधन हो गया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे हवलदार कार क्रमांक यूपी 15 बीएफ 9776 से पत्नी 45 वर्षीय मीरा यादव, 20 वर्षीय बेटा अभिषेक यादव और 18 वर्षीय बेटी प्रीती यादव के साथ चरकनगर जा रहे थे। मेहगांव-बरहद के पास भिंड से ग्वालियर जा रही आदिशक्ति ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 30 पी 8899 ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार चला रहे हवलदार अनुरुद्ध सिंह और आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी मीरा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे बेटे अभिषेक यादव का हाथ फ्रैक्चर हाे गया है।

1992 में भर्ती हुए थे 14वीं बटालियन में

बताया जाता है, कि यूपी के चकरनगर निवासी अनुरुद्धसिंह यादव वर्ष 1992 में 14वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। नौकरी के दौरान वह परिवार सहित ग्वालियर में ही निवास कर रहे थे। इधर हादसे की सूचना मिलते ही चकरनगर से स्वजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल आ गए थे। रिश्तेदारों का कहना है, कि परिवार पर तीन गुना आघात पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button