ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

गिरफ्तारी के बाद इमरान खान का वीडियो संदेश जारी पाकिस्तान में फिर बवाल की आशंका

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर हंगामे की आशंका बढ़ गई है। तोशाखाना मामले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुझे गिरफ्तार किये जाने की संभावना है, इसलिए मैंने ये मैसे पहले ही रिकॉर्ड कर लिया है। उन्होंने अपनी मैसेज में कहा है कि यह लंदन योजना को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है, लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण, दृढ़ और मजबूत रहें। हम किसी और के सामने नहीं, सिर्फ अल्लाह के सामने झुकते हैं।

पूर्व पीएम को सजा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को तोशाखाना मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में इस्लामाबाद ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने इमरान के पांच साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद कई पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर निकलने लगे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में एक बार फिर बवाल की आशंका बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button