ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में लता चौक के उद्घाटन के लिए लता मंगेशकर के परिजनों को आमंत्रित किया गया

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 सितंबर को अयोध्या के नया घाट में लता मंगेशकर स्मृति चौक के उद्घाटन समारोह के लिए दिवंगत गायिका के परिजनों को आमंत्रित किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को मुंबई में लता की बहन उषा मंगेशकर और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को निमंत्रण दिया।
40 फीट लंबी, 12 मीटर ऊंची और 14 टन वजन की ‘वीणा’ की विशाल मूर्ति का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को गायिका की 93वीं जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करेंगे। सरयू के तट पर नया घाट चौक को लता मंगेशकर स्मृति चौक नाम देकर इसके स्वरूप को संवारने पर 7.9 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां प्रसिद्ध मूर्तिकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राम सुतार ने एक विशाल चट्टान को तराशकर देवी सरस्वती की मूर्ति बनाई है, जो पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा।

Related Articles

Back to top button