ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन, 30 सेकंड में पहाड़ी से गिरा हजारों टन मलबा

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। वहीं, बीते कई दिनों से कालका शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद है। ऐसे में आज फिर से कालका शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हो गया। जानकारी के मुताबिक,कालका शिमला नेशनल हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप शनिवार को फिर से भूस्खलन हुआ। जिसकी वजह से फोरलेन के खुलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से गिरा

शनिवार को हालांकि दोपहर तक सड़क के दोनों सिरों को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी हद तक मार्ग को बाहर कर दिया गया था,लेकिन इसी दौरान अचानक से पहाड़ी फिर से मलबा आना शुरू हो गया। मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से सड़क पर आ गया। लगातार मलबा आने की वजह से कालका शिमला रेलवे लाइन को भी खतरा पैदा हो गया है । जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है इससे करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन गुजर रही है।

मलबा गिरने से नहीं हो पा रहा काम

बार-बार पहाड़ी से मलबे गिरने के कारण ढंगे का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन का बहाल करने का कार्य जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2 अगस्त को कालका शिमला नेशनल हाईवे के चक्की मोड़ के समीप भू-स्खलन हो  गया था।

ब्रेड व दूध की सप्लाई भी हुई ठप

कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद होने के बाद बुधवार 2 अगस्त को सोलन-शिमला के लिए ब्रेड व दूध की सप्लाई ठप हो गई थी। बुधवार को भी शहर में अवश्यक खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में अब भी दूध ब्रेड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button