ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बीमार पहाड़ी कोरवा को चटाई पर लिटाकर पार कराई नदी तब मिली एंबुलेंस

राजपुर। बलरामपुर जिले के कई गांव भौगोलिक दृष्टि से कठिन परिस्थितियों वाले हैं। वर्षा के दिनों में इन बसाहटों तक पहुंचना आसान नहीं होता। ऐसे कठिन समय में व्यवस्था की कमी भी उभरकर सामने आती है।ताजा मामला राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उफ़िया के आश्रित ग्राम माकड़ का है। यहां के एक बीमार व्यक्ति को चटाई पर ढोकर स्वजन और ग्रामीणों ने महान नदी और एक नाले को पार कराया। उसके बाद उसे एंबुलेंस की सुविधा मिली। एंबुलेंस से राजपुर अस्पताल लाकर उसका उपचार किया गया।गंभीर रूप से बीमार होने के कारण उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत उफ़िया का आश्रित ग्राम माकड़ नदी-नालों से घिरा पहाड़ी कोरवा बहुल बस्ती है।यहां पहुंचने के तीन रास्ते हैं। तीनों रास्ते मे नदी और नाले हैं।बारिश में नदी-नालों में बाढ़ के कारण यह बसाहट पहुंचविहीन हो जाता है।इसी माकड़ गांव के भलवाहीपारा निवासी राजेश पहाड़ी कोरवा (19) पिछले एक सप्ताह से बीमार था। अस्पताल ले जाने की व्यबस्था नहीं होने के कारण वह घर में ही था।बुखार,पेट दर्द के कारण बिगड़ती तबीयत को देखते हुए घरवालों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए सोचा।लेकिन महान नदी और उसके बाद नाले का बाढ़ खतरा बन कर खड़ा था। संजीवनी एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकती थी।स्वजन व ग्रामीणों ने बीमार राजेश को चटाई पर लिटाया। लोगों ने उसे उठाया और पैदल ही एंबुलेंस तक ले जाने के लिए पैदल चल पड़े।पहले उन्होंने महान नदी को पार किया।फिर चटाई में ही राजेश को उठाकर नाले को पार किया। नाले के इधर एंबुलेंस 108 में ईएमटी संतोष यादव व पायलट अजीत पटारे प्रतीक्षा कर रहे थे।

तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।यहां उपचार में पता चला कि व्यक्ति पीलिया से भी ग्रसित है। गंभीर रूप से बीमार होने के कारण उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। ग्रामीण इस बात को लेकर व्यथित हैं कि सूखे मौसम में अधिकारी व जनप्रतिनिधि तो गांव में आते हैं लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कोई पहल नहीं की जा रही है।यहां तक पहुंचने के लिए जितने भी रास्ते हैं उनमें से किसी एक रास्ते को विकसित करने की जरूरत है ताकि यह गांव भी पहुंचविहीनता के दंश से निकल सके और शासन की योजनाओं का लाभ भी यहां के लोगों को मिल सके।जब तक सुलभ आवागमन की सुविधा विकसित नहीं हो जाती, पुल-पुलिया का निर्माण नहीं हो जाता तब तक बारिश के दिनों में ऐसी समस्या बनी रहेगी। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के सीजन में यह दिक्कत होती है। रास्ता और पुल नहीं होने के कारण वे मरीजों के घर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी नदी पार कर जाती है गांव

इस क्षेत्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी परेशानी झेलकर बारिश के दिनों में कर्तव्यस्थल पर पहुंचती है। बारिश के दिनों में नदी पार कर जाना खतरनाक होता है।स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि युवक 28 जुलाई 2023 से ही बीमार था । उसे बुखार आ रहा था। जानकारी मिलने पर उसकी आरडी कीट से जांच की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे पैरासिटामाल टेबलेट भी खाने को दिया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं आने पर स्वजन परेशानी झेलकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

इनका कहना

स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक दिन पहले ही गांव गई हुई थी। जानकारी मिली है कि नाले के पास से मरीज को 108 एंबुलेंस से राजपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। स्थिति ठीक नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है।

डा रामप्रसाद तिर्की

बीएमओ राजपुर

Related Articles

Back to top button