ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सोचो-समझो बचो नशे से जीवन जियो बड़े मजे से

अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन बिलासपुर संभाग की उपजोन पंचम त्रैमासिक संगठनात्मक कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को हुआ। विशाल व्यसन मुक्ति रैली व वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि सोचो-समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से।

जैन धर्मशाला गौरेला, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सम्मेलन हुआ। 200 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता व वरिष्ठ स्वजन की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम बिलासपुर, मुंगेली गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से आए गायत्री परिवार के परिजनों का तिलक लगाकर पुष्प से स्वागत किया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूरे भारत में व्यसन मुक्त भारत अभियान, नशा भारत छोड़ो, व्यसन से बचाओ, सृजन में लगाओ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं गायत्री परिवार जिला कार्यालय गौरेला के माध्यम से नगर में विराट एवं भव्य नशा मुक्ति रैली नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। बैनर पोस्टर नशा उन्मूलन के नारों से नगर वासियों को को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

स्लोगन के माध्यम से यह संदेश

राम राज आएगा कब, नशा मुक्त समाज होगा जब बीड़ी पी कर खास रहे हो, मौत के आगे नाच रहे हो गांजा भांग शराब तंबाकू, तन मन धन के ये सब डाकू टीवी कैंसर मौत की सीढ़ि, सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से छोड़ दो भाई छोड़ दो दारु पीना छोड़ दो गुटखा खाओ गाल गलावो, अपनी अर्थी खुद उठावाओ जैसे संदेश दिया गया।

इनकी रही उपस्थिति

रैली गायत्री मंदिर गायत्री प्रज्ञा पीठ गौरेला होते हुए कार्यक्रम स्थल जैन धर्मशाला गौरेला में समापन हुआ। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी धनसाय बैगा, उपजोन जिला जीपीएम प्रभारी आरएन राजपूत, वरिष्ठ कार्यकर्ता कोरबा एसएस चंदेल, संगठन सदस्य बीआर धुर्वे, रेलवे प्रज्ञा पीठ ट्रस्टी, एसपी चौहान, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, योगेश साहू, राजेश देवांगन कीर्ति कुमार गायग्वाल, बृजलाल राठौर, संचालन जिला युवा प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष कुमार राठौर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button