ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुस्लिम ने अपनाया सनातन धर्म! आदिल पठान से बना आदित्य आर्य, मंदिर में विधि विधान से हुई घर वापसी

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसमें एक मुस्लिम युवक ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू धर्म अपना लिया है। कल तक आदिल पठान के नाम से पहचाने जाने वाला यह युवक अब आदित्य आर्य के नाम से पहचाना जाएगा। हिन्दू धर्म अपनाने वाले युवक का कहना कि उसके पिता में उसे अपने से अलग कर दिया। उसने वापस पिता के पास जाने की कोशिश भी की, लेकिन जब पिता ने उसे नहीं बुलाया तो वह अकेले ही रहने लगा। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म मे आस्था थी और वह मंदिरों में भी जाया करता था। उसे घर वापसी कर अब आ अच्छा लग रहा है।

खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार दोपहर में एक मुस्लिम युवक आदिल पठान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम आदित्य आर्य रख लिया है। महादेवगढ़ मंदिर मे विधि विधान से आयोजित इस आयोजन में आदिल पठान से आदित्य आर्य बने युवक की घर वापसी कराई गई। घर वापसी के बाद आदिल से आदित्य बने युवक का कहना है, कि उसे इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजें पर लेकर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म मे था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करता था।

आदिल से आदित्य बने युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता ने उसे अपने घर से बेघर कर दिया था और इसका पब्लिक नोटिस भी अखबारों में निकला था। तभी से वह अपने पिता के घर जाने का प्रयास कर रहा था। जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ तो उसका झुकाव सनातन धर्म की ओर हो गया। आदित्य ने बताया कि उसने विधिवत न्याय संगत कार्य पूर्ण करने के बाद आज सनातन धर्म अपना लिया है और वह खुश है।

इस मामले में महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि आदिल से आदित्य बना युवक अपने धर्म की कुरीतियों से दुखी था और उसकी सनातन धर्म में आस्था थी। इसी के चलते उसने आज विधि विधान से सनातन धर्म अपनाकर घर वापसी की है। पंडितों ने आदिल का विधि विधान से नामकरण किया है। जिससे वह अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा।

Related Articles

Back to top button