ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

फांसी से लटका मिला व्यवसायी का शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार शाम एक युवा व्यवसायी का शव उसके ही घर में फांसी से लटका हुआ मिला है। व्यवसायी अपने परिजनों से अलग पत्नी के साथ रहता था। एक साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। व्यावसायी की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी विवेक तंबोली (30) गोकुल नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड एमआईजी में अपने परिजनों से अलग पत्नी के साथ रहता था। एक साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। उसकी निहारिका में रवि शंकर रोड पर दुकान है। जबकि पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। मंगलवार को विवेक की पत्नी रोज की तरह स्कूल गई हुई थी। घर में विवेक अकेला था। उसकी पत्नी ने दोपहर में विवेक को कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

पत्नी को लगा कि विवेक सो रहा होगा, लेकिन जब शाम तक भी बात नहीं हुई तो उसने पड़ोसियों को कॉल कर देखने के लिए कहा। पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी अंदर कूद कर गए। वहां फंदे से विवेक का शव लटक रहा था। इस पर उन्होंने डायल-112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उसके आने के बाद जांच की दिशा आगे तय होगी। अभी इसे खुदकुशी ही मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button