ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिप लॉक सीन देख दर्शक हुए हैरान एक्टर ने दिया जवाब

 हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की साथ में ये दूसरी फिल्म है। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। धर्मेंद्र अपने जमाने के बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे हैं। लंबे समय के बाद धर्मेंद्र और शबाना फिल्मी पर्दे पर वापिस लौटे हैं। ये फिल्म रणवीर और आलिया के करियर की सुपरहिट साबित हो सकती है। फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है।

धर्मेंद्र और शबाना का किसिंग सीन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस समय एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया है। इस किसिंग सीन की दर्शकों को उम्मीद नहीं थी, जिसे देख दर्शक काफी हैरान हो रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद इस जोड़ी के इंटीमेट सीन की खूब चर्चा हो रही है। इस सीन को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। अब धर्मेंद्र ने खुद एक ट्वीट कर इस सीन पर अपने रिएक्शन दिए हैं। लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है, लेकिन धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन खटक रहा है।

यूजर्स ने उठाए सवाल, धर्मेंद्र ने दिया जवाब

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नेगेटिव रिएक्शन दिए हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “धर्मेंद्र और शबाना जी का लिपलाॅक कुछ ऐसा था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और मैं हैरान था।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी। फिल्म शबाना आजमी और धर्मेंद्र के जरिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सपोर्ट करती है। ये किस तरह की फैमिली फिल्म है, जहां आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हर पांच मिनट में किस करते हैं। अपने रिस्क पर फिल्म देखें।” अब इस पर किसिंग सीन से जुड़ी एक क्लिपिंग को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने यूजर्स को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, फिल्म को जरूर देखें और बताएं आपका धर्म अपने किरदार में कितना सफल रहा, इस उम्र में।”

Related Articles

Back to top button