ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने जारी किया निर्देश, इन नियमों के तहत होंगे पर्मानेंट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। संविदा और अनियमित कर्मचारी विछले लगभग एक महीने से नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि सरकार संविदा और अनियमित कर्मचारियों को 15 अगस्त को बड़ी सौगात दे सकती है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है।

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश सरकार ने 23 जुलाई को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य वेतन भत्तों के लिए निर्देश जारी कर दिया था। जारी निर्देश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश शासन के विभागों के अंतर्गत आने वाले निगम, मंडल, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालय, आयोग, विकास प्राधिकरण, बोर्ड, परिषद, संस्थाएं इन दिशा निर्देशों को अपने संविदा कर्मियों के लिए लागू करने के संबंध में अपने स्तर पर समुचित निर्णय लेने के लिए सक्षम होंगे।

दिशा निर्देश में संविदा अधिकारियों कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति के अवसर, उनकी सेवा काल में मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति, संविदा पदों की नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण, उनके पारिश्रमिक का पुनरनिर्धारण एवं वार्षिक वृद्धि, अवकाश स्वीकृति, उनके साथ अनुबंध निष्पादन, उनके आश्रितों को उपादान भुगतान, उन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ, उनका सेवा मूल्यांकन एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई से संबंधित प्रावधान, उन्हें स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को सम्मिलित किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और सभी विभागों से कर्मचारियों की जानकारी मंगाई गई है। जो एक सप्ताह के भीतर देनी होगी। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार सभी संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एसके सिंह ने सभी सरकारी विभागों को 25 जुलाई को एक पत्र जारी किया है। इसमें नए सिरे से संविदा और दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button