ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दो बेटियों संग मां ने की आत्महत्या, कमरे में लटके मिले तीन शव ।

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे दो बेटियों संग मां ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मामला जनपद एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के मील गढ़ी गांव का है जहां दोपहर के समय मां और दो बेटियों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना ने सबको झकझोर कर रख दिया. नरेंद्र यादव की पत्नी अनुराधा और उनकी दो बेटियां संध्या, उम्र सत्रह वर्ष और शिवी, उम्र सोलह वर्ष के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले. आसपास के लोगों ने जब देखा तो घबराए लोगों ने सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही निधौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पता चला है कि महिला की एक पुत्री का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी द्वारा भी तीन दिन पूर्व आत्महत्या की घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि परिवार की एक लड़की और गांव के ही रहने वाले सुमित के बीच अफेयर था। दोनों के घरवाले उनकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते सुमित और नरेंद्र की बेटी ने 26 जुलाई को अपने-अपने घरों में फांसी लगाई थी। इसमें सुमित की मौत हो गई थी, मगर लड़की इलाज के दौरान बच गई थी। उस वक्त सुमित के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। परिवार में आपसी कलह था. घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पड़ताल में जो भी मामला सामने निकल कर आएगा उसीके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button