ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी आग…रेस्क्यू कर 100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया। साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई।

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है।” उन्होंने कहा कि करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।” अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

Related Articles

Back to top button