ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कुदरत का करिश्मा या कोई डिसऑर्डर….डॉक्टरों ने 7 महीने के बच्चे के पेट से निकाला 6 किलो का भ्रूण

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले के सरोजनी नायडू चिल्ड्रन अस्पताल में  प्रतापगढ़ का रहने वाला परिवार अपने 7 महीने के बच्चे के पेट में सूजन होने के बाद इलाज कराने पहुंचा। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। सबसे पहले सिटी स्कैन किया तो सिटी स्कैन में 7 महीने के बच्चे के पेट में से 6 महीने का भ्रूण देखा गया। जिसका वजन 2 किलो था। ऑपरेशन के पहले बच्चे का वजन 8 किलो था। भ्रूण निकालने के बाद बच्चे का वजन 6 किलो हो गया। मेडिकल की भाषा में इसे फीटस इन फीटू कहते है।  फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। बच्चे की मां का निधन बच्चे की डिलीवरी के 9 दिन बाद हो गया था।

7 महीने के बच्चे के पेट से निकला 6 किलो का भ्रूण 
आपको बता दें कि बच्चे की सर्जरी में शामिल रेजिडेंट डॉक्टर जियाउर रहमान के मुताबिक बच्चे की अल्ट्रासाउंड की जांच में भ्रूण होने की बात सामने आई थी। भ्रूण लगातार विकसित हो रहा था। जिसके बाद चिकित्सकों ने सर्जरी कर भ्रूण को निकालने का निर्णय लिया। डॉक्टर के मुताबिक, इस तरह के पहले भी मामले सामने आए हैं। लेकिन यह दुर्लभ मामला है। क्योंकि ऐसे पूरी दुनिया में लगभग 200 मामले ही अब तक सामने आए हैं। डॉक्टर का दावा है कि ऐसे बच्चों में कोई ना कोई बीमारी जरूर रहती है। लेकिन इस बच्चे में अन्य कोई बीमारी नहीं है। इसके पेट के अंदर एक भ्रूण विकसित हो रहा था जिसे काट कर निकाल दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह उनके लिए भी शोध का विषय है। क्योंकि पूरी दुनिया में ऐसे अब तक 200 केस ही लगभग सामने आए हैं। जिनमें से एक यह केस भी है। हालांकि बच्चे की सफल सर्जरी के बाद परिजन खासे खुश नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button