ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नदी किनारे पिकनिक मनाने गए छह युवक सेल्फी लेते-लेते बहे तीन को बचाया गया अन्य की तलाश जारी

 शहडोल। वर्षा काल के दौरान नदी नाले और खतरनाक स्थानों पर पिकनिक न मनाने के लिए प्रशासन बार-बार कहता है, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर पिकनिक मनाने के दौरान बड़ा हादसा शहडोल में हुआ है। संभागीय मुख्यालय शहडोल से लगभग 120 किलोमीटर दूर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बनास नदी में अचानक आई बाढ़ से पिकनिक मनाने गए छह युवक तट पर सेल्फी लेते समय बह गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया है जबकि तीन युवकों की तलाश की जा रही है।

सेल्फी लेने में मस्त थे युवक अचानक आ गई बाढ़

बताया जा रहा है कि युवक सेल्फी लेने में इतने मस्त से थे कि उन्हे पता ही नहीं चला की नदी में पानी कब बढ़ गया। जब तेज पानी का बहाव उन्हें धकेल कर नदी के अंदर बहाव ले जाने लगा तब चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास लोगों ने चीखने की आवाज सुनकर ब्यौहारी पुलिस को सूचना दिया और अपने स्तर से बचाव में भी लग गए। तेज बहाव में बहते हुए आगे गए कुछ दूरी पर तीन युवको को बाहर निकाल लिया गया है। ये पत्थर या किनारे पेड़ में फंस गए इसलिए इनकी जान बच गई। तीन को पुलिस बचाव दल के साथ नदी के अंदर तलाश कर रही थी।

ब्यौहारी के आसपास के गांव के हैं सभी युवक

पुलिस के अनुसार अनुज तिवारी, प्रांशू चतुर्वेदी दोनो निवासी ग्राम साखी और रोहित रजक निवासी न्यू बरौधा को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं शुभम चर्तुेवेदी, अंकुश तिवारी और प्रयांशु तिवारी बह गए है, जिनकी तलाश जारी है। ये सभी युवक हम उम्र है। सभी की उम्र 21 से 25 वर्ष के अंदर है। ब्यौहारी एवं आसपास के गांव के रहने वाले हैं और सभी एक साथ पढ़ते-लिखते हैं। शनिवार को लगभग सुबह 11.00 बजे के बाद ये एक साथ ब्यौहारी से बनास नदी के लिए निकले थे। वहीं दोपहर में पिकनिक की मस्ती में सेल्फी ले रहे थे। उसी समय नदी में अचानक पानी बढ़ा और सभी को बहाकर ले गया।

बचाव में उतरा पुलिस का राहत दल

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि नदी में युवक बहे हैं, जिनके बचाव में हमारी पुलिस लगी हुई है। तीन को बचा लिया गया है और तीन की तलाश की जा रही है। वहीं मौके पर एसडीओपी रविप्रकाश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी समीर खान, एएसआइ सूर्यप्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक संजय कुमार द्विवेदी सहित पूरा अमला नदी में युवको के बचाव में लगा रहा।

Related Articles

Back to top button