ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट कुलदीप की घातक गेंदबाजी

वेस्टइंडीज-भारत वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 23 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं। आठ बैट्समैन डबल फिगर में नहीं पहुंच सके। भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने 6 रन देकर 4 विकेट चटकाएं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। हार्दिक, मुकेश और शार्दूल को एक-एक सफलता मिली।

West Indies vs India, 1st ODI: वेस्टइंडीज की पारी

पहला विकेट- काइल मेयर्स (2 रन): हार्दिक पांड्या की बैकऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑन पर रोहित शर्मा के हाथों थमा बैठें।

दूसरा विकेट- एलीक एथनाथ (22 रन): मुकेश कुमार की गेंद को पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा ने लपक लिया।

तीसरा विकेट- ब्रैंडन किंग (17 रन): शार्दूल ठाकुर की बॉल पर बोल्ड हुए।

चौथा विकेट- शिमरोन हेटमायर (11 रन): रवींद्र जडेजा की बॉल चूके और बोल्ड हो गए।

पांचवां विकेट- रोवमन पॉवेल (4 रन): जडेजा की गेंद को पॉवेल समझ नहीं सके और बॉल फर्स्ट स्लिप पर खड़े शुभमन गिल ने कैच पकड़ा।

छठा विकेट- रोमारियो शेफर्ड (0 रन): जडेजा की गेंद ऑफ से टर्न लेकर अंदर आई और बल्ले का बाहरी किनारा लगा। विराट कोहली ने कैच पकड़ा।

सातवां विकेट- ड्रेक्स (1 रन): कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हो गए।

आठवां विकेट- यानिक कैरियो (3 रन): कुलदीप की गेंद पैड पर घुटनों के पास टकराई। पहले फील्ड अंपायर ने अपील को नकारा। रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर ने यानिक को आउट करार दिया।

नौवां विकेट- शाई होप (43 रन): कुलदीप की फुल लेंथ गेंद पर स्वीप करना चाहते थे। LBW आउट हो गए।

दसवां विकेट- जायडेन सील्स (0 रन): कुलदीप की गेंद पर हार्दिक ने स्लिप पर कैच लपका।

Related Articles

Back to top button