ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आदमी जिंदा रहकर ही लड़ सकता है’…खड़गे की संजय सिंह से अपील- सिर्फ दिन में ही दें धरना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों की अपील के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को फैसला किया कि वह अब अपने निलंबन के खिलाफ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे। निलंबन के बाद से संजय सिंह संसद परिसर में लगातार धरने पर हैं। सिंह को गत सोमवार को उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

खड़गेसंजय सिंह के साथ कुछ देर धरना स्थल पर बैठे और उनसे रात के समय धरना नहीं देने की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी आप को लड़ना है। आदमी जिंदा रहकर ही लड़ सकता है। आप सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले 10 बजे से लेकर कार्यवाही स्थगित होने तक ही धरना दें।”

बाद में संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘टीम ‘इंडिया’ के साथी सांसदगण कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। ‘इंडिया’ ने एक मत से तय किया है कि आंदोलन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सदन की कार्यवाही चलने तक जारी रहेगा।”

Related Articles

Back to top button