ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मोदी की गारंटीः तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, तेजी से बढ़ेगी देश की विकास दर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान में आईईसीसी का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी। मोदी ने कहा कि हमारे दूसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जब एनडीए की सरकार बनेगी तब उनके तीसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की विकास रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। लोगों के सपने और तेजी से पूरे होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र के उद्घाटन समारोह में कहा कि दुनिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत का बढ़ता हुआ कद देखेगी जब नई दिल्ली में नवनिर्मित ‘भारत मंडपम’ जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत मंडपम से सम्मेलन-केंद्रित पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नकारात्मक सोच वाले लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग विकास से जुड़ी परियोजनाओं को रोकने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कर्तव्य पथ के वैभव को निजी तौर पर स्वीकार करते हैं, उसी तरह नकारात्मक सोच वाले लोगों की ‘टोली’ एक दिन भारत मंडपम की भी अहमियत स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि सा कोई भारतीय नहीं होगा, जिसे नए संसद भवन पर गर्व का अनुभव ना हो। हमें ना सिर्फ काम करने की संस्कृति बल्कि काम करने का माहौल भी बदलने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि बड़ा सोचो, बड़ा सपना देखो और बड़े काम करो। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय ‘युगे युगीन भारत’ होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे की क्षमता को बढ़ाकर 7.5 करोड़ यात्री किया जा चुका है जबकि 2014 में यह संख्या करीब पांच करोड़ यात्री थी। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में ढांचागत विकास परियोजनाओं पर करीब 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए।

Related Articles

Back to top button