ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बालाघाट में चीतल के शिकारी गिरफ्तार मांस और हथियार जब्त

 बालाघाट/कटंगी,। इन दिनों वन्यप्राणियों के शिकार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बालाघाट में चितल के शिकार का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चीतल का मांस और शिकार करने वाले हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं वन विभाग ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

दो गिरफ्तार अन्य की तलाश कर रहा वन अमला

वन परिक्षेत्र दक्षिण सामान्य कटंगी के वन अमले ने चीतल का शिकार करने के आरोप में ग्राम पंचायत बीसापुर अंतर्गत बालापुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में शेरसिंह पिता नन्नूलाल उइके, उदेलाल पिता ब्रजजाल सहारे शामिल है, जबकि अन्य आरोपित फरार है। फरार आरोपितों की वन अमला तलाश कर रहा है। आरोपितों के कब्जे से शिकार में उपयोग किए गए औजार के अलावा कच्चा और पका मांस जब्त किया गया।जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शनिवार को किया था चीतल का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बीसापुर के जंगल में शनिवार की दरमियानी रात कुछ लोगों द्वारा चीतल का शिकार कर लिया गया। वन विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में परिक्षेत्र सहायक कांतिलाल उइके ने बताया कि दो आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया और फरार आरोपितों की अलग-अलग टीम बनाकर तलाश कर रहे है।आरोपितों के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम की धारा 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button