ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सावन के महीने में लगाएं ये चमत्कारी पौधा दूर होगी जीवन की तमाम बाधाएं

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि जिस पर भोलेनाथ की कृपा हो जाती है, उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भोलेनाथ की पूजा से शनि का दोष निवारण होता है। भगवान शिव के भक्तों को शनि महाराज भी कष्ट नहीं पहुंचाते। इसलिए अगर आप शनि की साढ़ेसाती या ढैया से परेशान हैं, या जीवन में लगातार परेशानियां आ रही हैं, तो आपको सावन के इस पावन महीने में शिव के साथ ही शनि को भी प्रसन्न करने का उपाय करना चाहिए। धार्मिक और ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार घर में सुख समृद्धि और शांति के लिए शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ और लाभकारी होता है।

शमी का महत्व

शमी के पौधे को चमत्कारी पौधा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा लगाने से और उसकी पूजा करने से शनि के दोष दूर होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में शमी को भगवान शिव का प्रिय पौधा माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र में शमी को पौधे को बहुत ही शुभ और गुणकारी पौधा कहा गया है। इसे घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ धन का आगमन भी होता है और दरिद्रता दूर होती है।

कब-कैसे लगाएं?

सावन माह के किसी भी शनिवार के दिन सुबह नहा-धोकर शमी का पौधा लगाएं। इसे घर के आंगन या बालकनी में लगाना अच्छा होता है। शमी का पौधा लगाने से पहले इसकी जड़ के नीचे एक सुपारी और एक सिक्का दबा दीजिए। शनिवार के दिन ही इस पौधे में छोटा सा शिवलिंग रखिए और पूरे सावन माह में रोज इस शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें। इस उपाय से शनि का दोष दूर होगा और भगवान शिव भी प्रसन्न होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button