ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मोहल्ले में कबाड़ की दुकान रहवासियों के लिए बनी मुसीबत

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ की दुकान से आसपास के रहवासी परेशान हैं। दरअसल जिस स्थान पर यह दुकान है, उसके चारों तरफ रहवासी क्षेत्र है। वहीं गलियां भी संकरी है। इधर कबाड़ की दुकान में नगर निगम के कचरा वाहन भी दिनभर कबाड़ बेचने के लिए जाते हैं, जिससे गलियों में ट्रैफिक जाम लग जाता है। स्कूली वाहन व रहवासियों को निकलने की जगह नहीं बचती है।

वल्लभ नगर में रहने वाले अमित रघुवंशी ने बताया कि कालोनी में तीन कबाड़ की दुकानें हैं। जिसमें दिनभर वार्ड 60 और 61 के एक दर्जन से अधिक कचरा वाहन कबाड़ बेचने के लिए पहुंचते हैं। इससे दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रतिदिन यहां ट्रैफिक जाम हो जाता है। रहवासी इन गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा करने के लिए कहते हैं, तो आए दिन विवाद की नौबत बनती है। ऐसे में रहवासियों ने स्थानीय पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की है। लेकिन अब तक इनकी सुनवाई नहीं हुई।

दुर्गंध से परेशान रहवासी, संक्रमण का खतरा भी बढ़ा

मोहल्ले में तीन-तीन कबाड़ की दुकान होने से आसपास दुर्गंध फैलती है। जिससे रहवासियों को संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं इन दुकानों में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है, ऐसे में इन दुकानों के सामने से महिलाओं व लड़कियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

वल्लभ नगर में तीन कबाड़ की दुकानें हैं, इनमें एक पूर्व पार्षद की भी है। नगर निगम के कचरा वाहन चालकों से इनकी पुरानी सांठगांठ होने से ये लोग कबाड़ बेचने इसी दुकान में आते हैं।

– दीपक बागोरा, रहवासी, वल्लभ नगर

रहवासियों ने कबाड़ दुकान की शिकायत की है। हमने इसको लेकर कचरा वाहन चालकों को भी समझाइश दी है। यदि फिर भी सुधार नहीं होता तो संबंधित दुकान व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

– राकेश शर्मा, एएचओ, जोन क्रमांक – 14

Related Articles

Back to top button