ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विराट कोहली के नाम है एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल

नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को 2 सितंबर को इंतजार है, जब श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।

एशिया कप का इतिहास देखें तो सबसे बड़ा निजी स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए थे और टीम इंडिया को 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
  • विराट कोहली बनाम पाकिस्तान: 18 मार्च 2021 को मीरपुर में 148 गेंद पर 183 रन बनाए। विराट ने इस दौरान 1 छक्का और 22 चौके लगाए।
  • यूनुस खान बनाम हांगकांग: पाकिस्तान के बैटर ने 18 जुलाई 2004 को 122 गेंद में 144 रन बनाए।
  • मुस्ताफिकर रहीम बनाम श्रीलंका: बांग्लादेश के बैटर ने 15 सितंबर 2018 को श्रीलंका के खिलाफ 144 रन की पारी खेली थी।
  • शोएब मलिक बनाम भारत: पाकिस्तान के बैटर ने 25 जुलाई 2004 को 127 गेंद में 143 रन की पारी खेली थी।
  • विराट कोहली बनाम बांग्लादेश: स्टार बैटर ने 26 फरवरी 2014 को ढाका में 122 गेंद पर 136 रन बनाए थे।

IND vs PAK Asia Cup Match Facts

18 मार्च 2012 को एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला मीरपुर (बांग्लादेश) में खेला गया था। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

फैसला सही साबित हुआ और पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 329 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। पाकिस्तान की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों, मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने शतक लगाए।

जवाब में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला।

सचिन ने 52 रन की पारी खेली। विराट मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने रिकॉर्ड 183 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी 68 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button