ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बांग्लादेश में नाव पलटने से अब तक 60 की मौत

बांग्लादेश के पंचगढ़ में रविवार को नाव पलटने से अब तक 60 की मौत हो गई। रविवार को मरने वालों की संख्या 26 थी, जो कि अब बढ़ गई है। डेली स्टार ने अतिरिक्त उपायुक्त के हवाले से बताया कि दीपांकर रॉय ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। मरने वाले लोगों में 25 महिलाएं और 13 बच्चे भी शामिल हैं। नाव में सवार होकर ये सभी लोग महालया मनाने के लिए बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे।रविवार दोपहर को मारिया यूनियन के औलिया घाट से नाव पलटने की सूचना मिली थी। पंचगढ़ के उपायुक्त जहीरुल इस्लाम ने इस घटना की पुष्टि की थी।बताया गया कि नाव पलटने के बाद गोताखोरों का एक दल बचाव और शवों की तलाश के लिए नदी में छानबीन करने में जुट गया था। इस बचाव अभियान देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नदी के किनारे जुट गए थे।सुरक्षा मानकों में ढील और ओवरलोडिंग के कारण बांग्लादेश में नाव की दुर्घटनाएं अब आम हो चली हैं।

Related Articles

Back to top button