ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सरपंच पति ने युवक को अर्द्धनग्न कर पीटा मारे घूंसे आरोपित गिरफ्तार वीडियो वायरल

 रीवा सरपंच पति का एक व्यक्ति को मारते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। पता चला है कि वीडियो में जो शख्स मारपीट कर रहा है वह शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर पदस्थ है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपि‍त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही ग्राम पंचायत की है।

हनुमना पुलिस ने बताया है कि युवक को आरोपि‍त ने अर्धनग्न कर पहले लाठी व डंडों से पीटा गया। इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा बार उसे जूते, तमाचे और घूंसे मारे गए। इस दौरान पीड़ित आरोपी के सामने गिड़गिड़ाता रहा और माफी मांगता रहा, पर लिपिक ने एक नहीं सुनी। वह ताबड़तोड प्रहार करता रहा। साथ ही जमकर गाली गलौज भी की।

इस दौरान आरोपित बाकायदा अपने घर वालों से इसका वीडियो भी बनवाता रहा। अब दो साल बाद परिजनों ने ही वीडियो वायरल कर आरोप‍ित को फंसा दिया है। वायरल वीडियो देख पुलिस ने 22 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी तरफ सीआरपी की धारा 151 और आईटी एक्ट का प्रकरण बनाते हुए आरोप‍ित क्लर्क को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया जमीनी विवाद

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि 35 वर्षीय युवक दो वर्ष पहले तक पिपराही ग्राम पंचायत की महिला सरपंच के घर में पिकअप वाहन चलता था। उसने कुछ दिनों पहले सरपंच के पड़ोस में जमीन खरीद ली। जबकि उस भूमि का कब्जा सरपंच के परिवार वालों का पहले से था। ऐसे में सरपंच पति आरोपि‍त से विरोध मानने लगा। उसकी अक्सर लेनदेन को लेकर बहस बाजी होती रही।

और भी आरोप..

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जवाहर सिंह 55 वर्ष प्रतापगंज शासकीय स्कूल का लिपिक(बाबू ) है। वह अपराधिक किस्म का है। गांव में उसकी पत्नी दो कार्यकाल से सरपंच है। कोई अगर विरोध करता है तो वह अपने रसूख और पैसों के दम पर चुनाव जीत लेता है। आज तक किसी ने पुलिस से शिकायत तक नहीं की है। पहली बार वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लगातार दूसरी बार उसकी पत्‍नी 2022 में सरपंच बनी ।

वायरल वीडिया पर एक नजर

फरियादी ने बताया कि वायरल वीडियो मई 2021 के आसपास का है। उस दिन सरपंच पति ने पीड़ित को अपने घर बुलाया। कहा कि जमीन भले ही बगल में खरीद लिए हो, पर कब्जा नहीं पाओगे क्योंकि यह जमीन हम लोगों के कब्जे में है। उसने विरोध दर्ज कराया तो पहले जूता व डंडे मारे। इसके बाद मुंह पर तमाचा व घूंसे मारे हैं। सभी प्रहार चेहरे पर किए गए हैं। जिससे जबड़ा चोटिल हो गया था।

Related Articles

Back to top button