ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जानिए कौन भर सकता है रिटर्न और इसके फायदे

 आईटीआर फाइल करने के लिए कुछ दिन बचे हैं। इनकम टैक्स रिटर्न 31 जुलाई 2023 तक दाखिल किया जा सकता है। इसलिए जितनी जल्दी आईटीआर दाखिल किया जाए बेहतर है। आज हम आपको निल आईटीआर या जीरो इनकम टैक्स रिटर्न के बारे में जाकारी देने जा रहे हैं।

अगर आपकी इनकम छूट सीमा से कम है, तो आपको ITR दाखिल करने की जरूरत नहीं है। छूट की सीमा इस पर निर्भर करती है कि आप कौन-सी आयकर व्यवस्था चुनते हैं। यदि किसी ने पुराना टैक्स सिस्टम चुना है तो छूट की सीमा व्यक्ति की आयु पर निर्भर है। अगर किसी ने नई टैक्स प्रणाली का विकल्प चुना है तो डिस्काउंट की लिमिट 3 लाख रुपये है। यदि आपकी इनकम छूट सीमा से कम है तो आईटीआर दाखिल करना जरूरी नहीं है, लेकिन फिर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं।

जीरो आईटीआर क्या है?

जीरो आईटीआर में करदाता पर कोई टैक्स देनदारी नहीं होती है। यानी आप पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ऐसे मामले में निल आईटीआर दाखिल किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो यदि आपकी आय सीमा से कम है तो आप जीरो आईटीआर दाखिल कर सकते हैं।

स्कालरशिप प्राप्त करना आसान

स्कालरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आयकर रिटर्न का प्रमाण जमा करने की जरूरत हो सकती है। कुछ विशेष सरकारी छात्रवृत्तियां हैं। जिनके अनुसार परिवार की इनकम निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए।

वीजा मिलने में दिक्कत नहीं

विदेश यात्रा के लिए वीजा अधिकारियों को कुछ सालों के आईटीआर की आवश्यकता होती है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें वीजा जारी करने से पहले व्यक्ति की आय जानना जरूरी है। इसलिए वीजा आवेदन के समय आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेज जमा करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button