ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उज्जैन में भारी वर्षा से महाकाल मंदिर के नंदी हाल में पहुंचा पानी मोटरों से निकाला

उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार-शनिवार की रात भारी वर्षा हुई। शुक्रवार को ही 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे शहर का प्रमुख पेयजल स्रोत गंभीर डैम लबालब हो गया। उसके तीन गेट खोले गए। महाकाल मंदिर के नंदी हाल और गणेश मंडपम में भी वर्षा का पानी प्रवेश कर गया। हालांकि कुछ ही देर में मोटरों से पानी निकाल लिया गया। इस दौरान दर्शन व्यवस्था सुचारू रही।

बता दें कि तेज वर्षा के दौरान मंदिर में इस तरह की स्थिति निर्मित हो जाती है। महाकाल मंदिर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे वर्षा का पानी आया था। दरअसल गर्भगृह, नंदी हाल, गणेश मंडपम् मंदिर के निचले भाग में स्थित हैं। तेज वर्षा से ऊपर के रैंप से पानी नीचे की ओर जाता है।

तेज वर्षा के दौरान यह स्थिति बनती है। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि पानी निकालने के लिए छह मोटरें लगाई गईं। दर्शनार्थियों को कोई असुविधा नहीं हुई।

इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने महाकाल मंदिर में पानी भरने और अफरातफरी की सूचना प्रसारित कर दी थी। इस पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भी कहा कि इस तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button