ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्रधान आरक्षक को चाकू मारने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला मुर्गा बन मांगी माफी

इंदौर। परदेशीपुरा थाना के प्रधान आरक्षक रोशन यादव और भोला यादव पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों की पुलिस ने जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मी उसी स्थान पर ले गए जहां पुलिसवालों पर हमला बोला था। पुलिस ने डंडे लगाए तो बदमाश मुर्गे बनकर आने-जाने वालों से माफी मांगने लगे।

टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक, आरोपित हर्ष और ऋतिक को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में बताया कि अमन (फरार) की नानी सुभाष कालोनी में रहती है। वह उससे मिलने आता रहता है। गुरुवार को ऋतिक के मामा के बेटे बबलू उर्फ नीरज का जन्मदिन था। तीनों भागीरथपुरा में जन्मदिन मनाने आए थे। तीनों ने सीहोर से निकलते ही नाइट्रावेट की गोलियां खा ली। रात को नशे में कुलकर्णी नगर में नाका पर हुड़दंग करने लगे।

चाकू मारने वाला बदमाश भाग गया

रोशन और भोला ने तीनों आरोपितों का पीछा किया तो वे कुलकर्णी नगर में घुस गए। पुलिसकर्मियों ने नाका पर ओवरटेक कर रोका तो एक बदमाश चाकू फेंककर भागने लगा। भोला ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपित पुलिसवालों को धमकाने लगा। तीसरे आरोपित को पकड़ने के लिए रोशन भागा और दबोच लिया। आरोपित ने रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। भोला ने रोशन को घायल देखा और रोशन को बचाया।

पहले से कई केस दर्ज हैं आरोपितों पर

टीआइ के मुताबिक, ऋतिक पर चार और हर्ष पर सात आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि फरार आरोपित अमन पर दो केस हैं। गुरुवार रात दोनों आरोपितो को पुलिस घटना स्थल पर लेकर गई और सबक सिखाया, जबकि रात को आरोपित पुलिसवालों के सामने ही अकड़ रहे थे। थाने में ही मरने-मारने की धमकी दे रहे थे। मेडिकल के लिए लाते वक्त तो आरोपित पुलिस की गाड़ी में बालों को संवार रहे थे।

Related Articles

Back to top button