ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

थाने पहुंची छात्रा बोली-पढ़ाई के लिए छोड़ा है घर, पापा कराना चाहते हैं शादी

यूपी के बरेली में 9वीं  की एक छात्रा पिछले 23 दिन से लापता थी। सोमवार को वह थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं जबकि वह पढ़ना चाहती है इसीलिए वह घर छोड़कर चली गई। वहीं, छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
कक्षा नौ की एक छात्रा 2 सितंबर को घर से उस समय लापता हो गई थी, जब उसके माता-पिता घर में नहीं थे। बल्लिया चौकी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके गांव का एक युवक अपने आप को मीडिया कर्मी बताता है। दो सितंबर की सुबह युवक जब उसके घर आया तो वह बाजार और पत्नी खेत पर गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग बेटी थी। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया।
वहीं, इस मामले की जांच सीओ आंवला अजय कुमार गौतम कर रहे थे कि सोमवार की सुबह थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि उसके पिता उसकी दो बड़ी बहनों से पहले उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वह दिल्ली चली गई और अपनी सहेली के घर रही थी। एसओ प्रयाग राज सिंह को बताया कि किशोरी ने बताया है कि किशोरी की बरामदगी के लिए कई टीमें बनाई गईं थीं। आरोपी के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इधर, किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button