ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

अशोक गहलोत की गलती का शशि थरूर को मिलेगा फायदा, 30 सितंबर को नामांकन

अशोक गहलोत के लिए राजस्थान के सीएम के पद का मोह करना भारी पड़ता दिख रहा है। कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे या नहीं। इससे साफ है कि अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाने पर अब हाईकमान विचार नहीं कर रहा है। यही नहीं अब सीएम पद को लेकर भी कयास तेज हैं कि नामांकन के बाद हाईकमान कुछ अहम फैसला ले सकता है। ऐसे में यह कहा जाए कि गहलोत की गलती का फायदा शशि थरूर को मिल सकता है तो कुछ गलत नहीं होगा।
मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को बताया कि अब तक चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारी की गई है। मिस्त्री ने कहा, ‘हमने सोनिया गांधी को बताया कि अब तक चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारी हुई है। चुनाव तय शेड्यूल में ही कराए जाएंगे। अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने ही नामांकन पत्र खरीदे हैं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिया है। शायद वह किसी का समर्थन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button