ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिवनी में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो 87.48 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य की देंगे सौगात

 सिवनी। विकास पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से सिवनी पहुंचे। मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा चौक पहुंचते ही जोरदार वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के बीच मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर में पूजन अर्चन किया। साथ ही छिंदवाड़ा चौक में प्रस्तावित जय स्तंभ निर्माण स्थल पर ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुका का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया।

बरसाए गए पुष्प

छिंदवाड़ा चौक से विशाल रोड शो मठ मंदिर रोड से मठ स्कूल, दुर्गा चौक होते हुए नगर पालिका के सामने से बस स्टैंड, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास से सोमवारी चौक के सामने से दलसागर तालाब के मुख्यघाट के सामने पहुंचा। रोड शो के दौरान वर्षा थमने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों पर पुष्पों की वर्षा की। वहीं लोगों ने भी अपने घरों की छत से मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अनेक कर्मचारी संगठनों व समूह की महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने मुस्तैद रहा। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों हाथों से शहरवासियों का अभिवादन करते नजर आए।

रोड शो के बाद आमसभा

मुख्यमंत्री के रोड शो के कारण शहर के कई मार्गों को आवागमन के लिए बंद किया गया। डायवर्टेड मार्ग से लोगों ने आवागमन किया। वहीं यात्री बसों का संचालन भी डायवर्टेड मार्गाें से हुआ। रोड शो के बाद आम सभा के आयोजन के लिए पंडाल लगाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले की ऐतिहासिक धरोहर राजा दलपत शाह के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन सहित जिले के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों की सौगात

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इसमें 9.40 करोड़ की लागत से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1.15 करोड़ की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3.53 करोड़ लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1.31 करोड़ की लागत से ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व आवास गृहों का निर्माण, 1.30 करोड़ की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण

32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28.60 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2.87 करोड़ की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1.12 करोड़ की लागत से 3.88 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1.84 करोड़ की लागत से छह बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53.28 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलावर्धन योजना का निर्माण व विस्तार कार्य, 7.44 करोड़ की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाइट व साउंड सिस्टम कार्य व 126.21 करोड़ की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच सात पर 630 मीटर रेलवे ओवर ब्रिज व 12.67 किमी की लंबाई टूलेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button